यह हमारा यूट्यूब चैनल है 👎 youtube.com/@newsbiharnation?si=c6JkEgwHyI2mzY7S सबसे विश्वसनीय यूट्यूब चैनल, हर छोटी बड़ी खबर सबसे पहले आप तक पहुँचे उससे पहले आप चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें, 🙏 विश्वनाथ प्रताप यादव पत्रकार
महा जाम से निजात की कवायद तेज, अरवल में 6 प्वाइंट चिन्हित, 24 घंटे सड़क पर रहेंगे ट्रैफिक बल
रिपोर्टर विश्वनाथ प्रताप यादव
जिले मुख्यालय में लगातार लग रहे महा जाम से आमजन को राहत दिलाने के लिए प्रशासन ने अब सख्त और संगठित कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल के संयुक्त अध्यक्षता में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ लगातार बैठक कर ठोस कार्ययोजना तैयार की गई है। एसडीओ ने बताया कि जाम की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए शहर के छह प्रमुख स्थलों – कोरियम, प्रसादी इंग्लिश, भगत सिंह चौक उमैराबाद, उमैराबाद नहर पुल, महुआ बाग-सहार पुल सहित अन्य संवेदनशील प्वाइंट को चिन्हित किया गया है। इन स्थानों पर विशेष रूप से ट्रैफिक नियंत्रण की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि बिहार के विभिन्न जिलों को जोड़ने वाला एकमात्र प्रमुख मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग 139 अरवल से होकर गुजरता है, जिससे प्रतिदिन सैकड़ों वाहनों का दबाव बना रहता है। सड़क की संकीर्णता और सोन नदी से हो रहे बालू खनन के कारण बाजार क्षेत्र में जाम की स्थिति और भी विकराल हो जाती है। प्रशासनिक योजना के तहत 24 घंटे ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस की दो गाड़ियां लगातार गश्त पर रहेंगी। इसके अलावा चार मोटरसाइकिल तैनात की गई हैं, जिनमें दो नहर रोड, एक जहानाबाद रोड और एक अरवल बाजार क्षेत्र में सक्रिय रहेगी। जाम प्रभावित क्षेत्रों में 40 मानव बल की प्रतिनियुक्ति की गई है, जिसमें माइनिंग, परिवहन, पुलिस एवं गृह रक्षा वाहिनी के जवान शामिल होंगे। एसडीओ ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि प्रसादी इंग्लिश से बैदराबाद तक किसी भी स्थिति में जाम नहीं लगना चाहिए। सभी तैनात कर्मियों को क्षेत्र की वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए जवाबदेही तय कर दी गई है। लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। प्रशासन की इस पहल से लोगों को उम्मीद जगी है कि जल्द ही अरवल शहर को महा जाम की समस्या से राहत मिलेगी और यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सकेगी।
बैठकों का दौर जारी, अरवल में लगातार लग रही महाजाम के बाद प्रशासन हरकत में आई, यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए विभिन्न मोड़ को चिन्हित किया गया है | जाहा अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न होती है | सड़क जाम को दूर करने एवं यातायात सुविधा बेहतर करने के लिए अनुमंडल दंडाधिकारी संजीव कुमार और SDPO कृति कमल के द्वारा रविवार को अरवल थानाध्यक्ष एवं यातायात अपर थानाध्यक्ष, पुलिसकर्मी एवं पदाधिकारी के साथ अरवल थाना में बैठक किये | बैठक में कई दिशा निर्देश दिए गए और लापरवाही बरतने वाले कर्मियों को सख्त हिदायत भी देने का काम किया कि अगर किसी प्रकार से कोई भी सड़क जाम और यातायात से संबंधित लापरवाही बरती जाती है तो कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।।
जाम को लेकर जिला प्रशासन ने जारी किए अपने कर्तव्यों का फरमान। SDM और SDPO कर रहे हैं जाम से निजात दिलाने को लेकर संबंधित पदाधिकारीयों के साथ मंथन। जिला प्रशासन का विचार 👎 राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या–139 पर यातायात दबाव को देखते हुए जिला प्रशासन, अरवल द्वारा स्थिति की सतत निगरानी की जा रही है तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु समन्वित एवं ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 को दृष्टिगत रखते हुए फरवरी माह के प्रथम दिवस से ही विशेष सतर्कता बरती जा रही है। अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला खनिज विकास पदाधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) के साथ नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किए गए हैं।
यातायात प्रबंधन को प्रभावी बनाने हेतु पुलिस बल, गृह रक्षक वाहिनी एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारियों/कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जाम की स्थिति उत्पन्न होने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वैकल्पिक मार्ग व्यवस्था एवं नियंत्रित परिचालन सुनिश्चित किया जा रहा है।
इसके अतिरिक्त, संबंधित विभागों द्वारा नियमित वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। ओवरलोडिंग, अवैध खनन परिवहन, बिना वैध कागजात संचालन एवं यातायात नियमों के उल्लंघन के मामलों में चालान, जुर्माना एवं वाहनों की जब्ती की कार्रवाई निरंतर की जा रही है। संयुक्त अभियान के माध्यम से प्रवर्तन कार्रवाई को सुदृढ़ किया गया है, जिससे यातायात अनुशासन बनाए रखने में सहायता मिल रही है।
विदित हो कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या–139 जिला अरवल का प्रमुख परिवहन मार्ग है, जिससे विभिन्न जिलों की दिशा से भारी वाहनों का व्यापक आवागमन होता है। इस कारण यातायात दबाव की स्थिति उत्पन्न होना स्वाभाविक है। जिला प्रशासन द्वारा सतत मॉनिटरिंग, प्रवर्तन कार्रवाई एवं समुचित प्रबंधन के माध्यम से स्थिति को नियंत्रित रखने के प्रयास जारी हैं।
जिला प्रशासन, अरवल जनहित, विधि-व्यवस्था एवं सुचारु यातायात व्यवस्था के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
अब अपराधियों को दौड़ाएगी अरवल पुलिस, आधी रात थाने की छापामारी में निकली डीएसपी कृति कमल, रात में निकली पुलिस गश्ती की गाड़ियों का भी निरीक्षण, अपराधीयों के खिलाफ एक्शन में दिख रही पुलिस, VIP गाड़ियों को भी रुकवा कर की जा रही चेकिंग, सामाजिक तत्व और आपराधिक किस्म के लोगों पर पुलिस की विशेष नजर। काम में कोताही बरतने वाले पुलिस कर्मियों पर भी की जा रही कार्रवाई। Arwal Police District Administration Arwal Bihar Police
NEWS बिहार NATION
यह हमारा यूट्यूब चैनल है 👎
youtube.com/@newsbiharnation?si=c6JkEgwHyI2mzY7S
सबसे विश्वसनीय यूट्यूब चैनल, हर छोटी बड़ी खबर सबसे पहले आप तक पहुँचे उससे पहले आप चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें, 🙏 विश्वनाथ प्रताप यादव पत्रकार
20 hours ago | [YT] | 7
View 0 replies
NEWS बिहार NATION
महा जाम से निजात की कवायद तेज, अरवल में 6 प्वाइंट चिन्हित, 24 घंटे सड़क पर रहेंगे ट्रैफिक बल
रिपोर्टर विश्वनाथ प्रताप यादव
जिले मुख्यालय में लगातार लग रहे महा जाम से आमजन को राहत दिलाने के लिए प्रशासन ने अब सख्त और संगठित कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल के संयुक्त अध्यक्षता में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ लगातार बैठक कर ठोस कार्ययोजना तैयार की गई है।
एसडीओ ने बताया कि जाम की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए शहर के छह प्रमुख स्थलों – कोरियम, प्रसादी इंग्लिश, भगत सिंह चौक उमैराबाद, उमैराबाद नहर पुल, महुआ बाग-सहार पुल सहित अन्य संवेदनशील प्वाइंट को चिन्हित किया गया है। इन स्थानों पर विशेष रूप से ट्रैफिक नियंत्रण की व्यवस्था की जाएगी।
उन्होंने कहा कि बिहार के विभिन्न जिलों को जोड़ने वाला एकमात्र प्रमुख मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग 139 अरवल से होकर गुजरता है, जिससे प्रतिदिन सैकड़ों वाहनों का दबाव बना रहता है। सड़क की संकीर्णता और सोन नदी से हो रहे बालू खनन के कारण बाजार क्षेत्र में जाम की स्थिति और भी विकराल हो जाती है।
प्रशासनिक योजना के तहत 24 घंटे ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस की दो गाड़ियां लगातार गश्त पर रहेंगी। इसके अलावा चार मोटरसाइकिल तैनात की गई हैं, जिनमें दो नहर रोड, एक जहानाबाद रोड और एक अरवल बाजार क्षेत्र में सक्रिय रहेगी। जाम प्रभावित क्षेत्रों में 40 मानव बल की प्रतिनियुक्ति की गई है, जिसमें माइनिंग, परिवहन, पुलिस एवं गृह रक्षा वाहिनी के जवान शामिल होंगे।
एसडीओ ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि प्रसादी इंग्लिश से बैदराबाद तक किसी भी स्थिति में जाम नहीं लगना चाहिए। सभी तैनात कर्मियों को क्षेत्र की वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए जवाबदेही तय कर दी गई है। लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
प्रशासन की इस पहल से लोगों को उम्मीद जगी है कि जल्द ही अरवल शहर को महा जाम की समस्या से राहत मिलेगी और यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सकेगी।
1 day ago | [YT] | 7
View 0 replies
NEWS बिहार NATION
बैठकों का दौर जारी, अरवल में लगातार लग रही महाजाम के बाद प्रशासन हरकत में आई, यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए विभिन्न मोड़ को चिन्हित किया गया है | जाहा अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न होती है | सड़क जाम को दूर करने एवं यातायात सुविधा बेहतर करने के लिए अनुमंडल दंडाधिकारी संजीव कुमार और SDPO कृति कमल के द्वारा रविवार को अरवल थानाध्यक्ष एवं यातायात अपर थानाध्यक्ष, पुलिसकर्मी एवं पदाधिकारी के साथ अरवल थाना में बैठक किये | बैठक में कई दिशा निर्देश दिए गए और लापरवाही बरतने वाले कर्मियों को सख्त हिदायत भी देने का काम किया कि अगर किसी प्रकार से कोई भी सड़क जाम और यातायात से संबंधित लापरवाही बरती जाती है तो कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।।
1 day ago | [YT] | 3
View 0 replies
NEWS बिहार NATION
जाम को लेकर जिला प्रशासन ने जारी किए अपने कर्तव्यों का फरमान। SDM और SDPO कर रहे हैं जाम से निजात दिलाने को लेकर संबंधित पदाधिकारीयों के साथ मंथन। जिला प्रशासन का विचार 👎
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या–139 पर यातायात दबाव को देखते हुए जिला प्रशासन, अरवल द्वारा स्थिति की सतत निगरानी की जा रही है तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु समन्वित एवं ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 को दृष्टिगत रखते हुए फरवरी माह के प्रथम दिवस से ही विशेष सतर्कता बरती जा रही है। अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला खनिज विकास पदाधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) के साथ नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किए गए हैं।
यातायात प्रबंधन को प्रभावी बनाने हेतु पुलिस बल, गृह रक्षक वाहिनी एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारियों/कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जाम की स्थिति उत्पन्न होने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वैकल्पिक मार्ग व्यवस्था एवं नियंत्रित परिचालन सुनिश्चित किया जा रहा है।
इसके अतिरिक्त, संबंधित विभागों द्वारा नियमित वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। ओवरलोडिंग, अवैध खनन परिवहन, बिना वैध कागजात संचालन एवं यातायात नियमों के उल्लंघन के मामलों में चालान, जुर्माना एवं वाहनों की जब्ती की कार्रवाई निरंतर की जा रही है। संयुक्त अभियान के माध्यम से प्रवर्तन कार्रवाई को सुदृढ़ किया गया है, जिससे यातायात अनुशासन बनाए रखने में सहायता मिल रही है।
विदित हो कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या–139 जिला अरवल का प्रमुख परिवहन मार्ग है, जिससे विभिन्न जिलों की दिशा से भारी वाहनों का व्यापक आवागमन होता है। इस कारण यातायात दबाव की स्थिति उत्पन्न होना स्वाभाविक है। जिला प्रशासन द्वारा सतत मॉनिटरिंग, प्रवर्तन कार्रवाई एवं समुचित प्रबंधन के माध्यम से स्थिति को नियंत्रित रखने के प्रयास जारी हैं।
जिला प्रशासन, अरवल जनहित, विधि-व्यवस्था एवं सुचारु यातायात व्यवस्था के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
1 day ago | [YT] | 4
View 0 replies
NEWS बिहार NATION
अब अपराधियों को दौड़ाएगी अरवल पुलिस, आधी रात थाने की छापामारी में निकली डीएसपी कृति कमल, रात में निकली पुलिस गश्ती की गाड़ियों का भी निरीक्षण, अपराधीयों के खिलाफ एक्शन में दिख रही पुलिस, VIP गाड़ियों को भी रुकवा कर की जा रही चेकिंग, सामाजिक तत्व और आपराधिक किस्म के लोगों पर पुलिस की विशेष नजर। काम में कोताही बरतने वाले पुलिस कर्मियों पर भी की जा रही कार्रवाई। Arwal Police District Administration Arwal Bihar Police
1 week ago | [YT] | 10
View 0 replies
NEWS बिहार NATION
क्राइम बढ़ने का असली वजह ये ?
https://youtube.com/watch?v=l-WwgmmHi...
क्या आपसी पुलिसिंग मतभेद बना रही अरवल को Crime का हब?
चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें।
1 week ago | [YT] | 17
View 0 replies
NEWS बिहार NATION
आधी रात वाहन जांच परिवहन को पड़ा महंगा। घटना का #खुलासा 👎
चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें।🙏
https://youtu.be/07fTqiTy9jg?si=vK0t4...
1 week ago | [YT] | 6
View 0 replies
NEWS बिहार NATION
देर रात्रि अरवल SP नवजोत सिमी ने किंजर और अरवल थाने का किया निरीक्षण Arwal Police Bihar Police District Administration Arwal
2 weeks ago | [YT] | 14
View 0 replies
NEWS बिहार NATION
साइबर फ्रॉड मामले में देवघर के रहने वाली महिला को अरवल साइबर थाने की पुलिस ने पकड़ा। Arwal Police Bihar Police
2 weeks ago | [YT] | 11
View 0 replies
NEWS बिहार NATION
सड़क दुर्घटना
3 weeks ago | [YT] | 11
View 0 replies
Load more