प्रिय साधक बंधुओं,
इस यू-ट्यूब चैनल के निर्माण का मूल उद्देश्य विभिन्न संतों, महात्माओं, विद्वानों सत्पुरुषों एवं साधकों के आध्यात्म चिंतन एवं अपनी आध्यात्मिक यात्राओं से आपका परिचय कराना है।
इस तकनीकि माध्यम से आप जिन चरित्रों से रूबरू होंगे वे शुद्ध पवित्र-हृदय एवं भगवान के भक्त होंगे, तथा इनमे कोई भक्ति मार्गी कोई ज्ञान मार्गी कोई कर्मनिष्ठ कोई धर्मनिष्ठ पवित्र आत्मा होंगे।
अतः आपसे अनुरोध है कि ऐसा कोई चरित्र जो आपके आदर्श से मिलता जुलता हो उसे आत्मसात करने का प्रयास करें।
इसी भाव के साथ यह चैनल मै भगवान के श्री चरणों मे अर्पित करता हूँ !
हरि ॐ
भगवत चरण अभिलाषी
advaitachaitanyainfo@gmail.com
www.facebook.com/groups/256829181178348
www.facebook.com/mragopendra.diwan
www.facebook.com/AdvaitaChaitanya
Advaita Chaitanya
प्रयागराज महाकुंभ २०२५
#Prayagraj
#ShriRajendraDasBabaji
1 year ago (edited) | [YT] | 1
View 0 replies
Advaita Chaitanya
एक बार हनुमान प्रसाद पोद्दार जी "भाईजी" द्वारा एक बड़े यज्ञ का कार्यक्रम रखा गया था जिसके लिए घांस फूस की कई कुटिया तैयार की गई थी। यज्ञ के पूर्व रात्रि को यज्ञ क्षेत्र में आग लग गई और सब लोग दौड़कर आग बुझाने का प्रयास करने लगे, तब भाई जी उठ खड़े हुए और जोर जोर से चिल्लाते हुए कहने लगे "आहुति लेकर आओ और घी लेकर आओ यज्ञ में आहुति दो"। दूसरे दिन सुबह कुछ भी नहीं बचा था।
उक्त घटना आज कुंभ मेला क्षेत्र में गीता प्रेस के कैंप में लगी हुई आग को देखकर मुझे याद आई, मैने उक्त घटना के संबंध में पूज्य स्वामी श्री अखंडानंद जी महाराज के मुख से सुना था।
अद्वैता चैतन्य
youtube.com/@advaitachaitanya8704?si=BLYd_nHhNhifM…
1 year ago | [YT] | 0
View 0 replies
Advaita Chaitanya
🌸 किसी वस्तुमें कोई परिवर्तन तो करना है नहीं । यह सारा पसारा भाव है, सो भाव ही सुधारना है। पत्थरका टुकड़ा न दीखे; क्योंकि वह शिव ही है। मन सबमें रस ही देखे । मस्त रहे। मनका सुधार ही साधन है। क्रियाशुद्धिके लिये मनःशुद्धि नहीं, मनःशुद्धिके लिये क्रियाशुद्धि है।
#SwamiAkhandanandSaraswati #SadhakSutra #AnandVrindavanAshram
2 years ago | [YT] | 2
View 0 replies
Advaita Chaitanya
नर्मदा जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
3 years ago | [YT] | 2
View 0 replies
Advaita Chaitanya
Salute To Nation
3 years ago (edited) | [YT] | 1
View 0 replies
Advaita Chaitanya
स्वामीजी की तिथि पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
3 years ago | [YT] | 4
View 0 replies
Advaita Chaitanya
तुरीय आश्रम अमरकंटक - एक परिचय
स्वामी आनंदपुरी जी महाराज एवं स्वामी रामानंद जी महाराज की तपोस्थली।
तुरीय आश्रम में ब्रह्मलीन स्वामी सत्यरूपानंद जी महाराज का भंडारा
https://youtu.be/ipM3m2nGb7k
3 years ago | [YT] | 3
View 0 replies
Advaita Chaitanya
*🍁 करनेमें सावधान, होने में प्रसन्न 🍁*
*सबके हृदय में ईश्वर विराजमान है और गाड़ी के ड्राइवर की तरह सम्पूर्ण प्राणियों को वही घुमा रहा है।* अर्थात् मनुष्य स्वयं कुछ नहीं करता, सम्पूर्ण प्राणियों के द्वारा क्रिया कराने में भगवान का हाथ है।
*तो भगवान् का हाथ कितना है ?*
कि 'यन्त्रारुढानि मायया'- अर्थात् भगवान अपनी माया से मनुष्य के कर्मों के अनुसार उनके यन्त्र को प्रेरित करते हैं। स्फुरणा देते हैं। *भगवान मनुष्य के संचित व प्रारब्ध के कर्मों के अनुसार क्रिया करने की प्रेरणा करते हैं ।* ईश्वर केवल स्फुरणा देते हैं- (गीता ५।१४)।
भगवान् 'यह काम तुम करो', 'इस काम में लग जाओ' ऐसी प्रेरणा नहीं करते। और यह फल तुम्हें भोगना पड़ेगा, न ही ऐसी प्रेरणा करते हैं। और तुम कर्ता बन जाओ, यह प्रेरणा भी भगवान नहीं करते।
*भगवान क्या करते हैं ?*
भगवान केवल स्फुरणा करते हैं, जिससे सब क्रियाएँ होती हैं। जैसे बिजली का दृष्टान्त है कि बिजली का माइक के साथ सम्बन्ध कर दिया तो आवाज फैलने लगी। हीटर के साथ सम्बन्ध कर दिया तो गर्मी हो गयी, और बर्फ की मशीन के साथ सम्बन्ध कर दिया तो बर्फ जम गयी। बिजली यन्त्रों को प्रेरणा देती है; परन्तु अमुक यन्त्र से अमुक काम करा लूँ, बिजली का आग्रह नहीं। बिजली निरपेक्ष रहती है, उसकी सत्ता-स्फुरणा से सब क्रियाएँ होती हैं। ऐसे ही भगवान् की सत्ता-स्फूर्ति से मनुष्य की अपने अन्तःकरण के संस्कारों के अनुसार, स्वभाव के अनुसार क्रियाएँ होती हैं।
*राम ! राम !!राम !!!*
~ परम श्रद्धेय स्वामी श्री रामसुखदास जी महाराज
जीवन का सत्य पृष्ठ- ६९
3 years ago | [YT] | 0
View 0 replies
Advaita Chaitanya
3 years ago | [YT] | 2
View 0 replies
Advaita Chaitanya
🌸 तत्त्वज्ञ अपनेको तत्त्वज्ञ नहीं जानता है, और न मानता है। वह तत्त्व है। वह अपनी दृष्टिमें स्वयं ब्रह्म है; ब्रह्मका ज्ञाता नहीं है। ब्रह्म कोई डण्डा नहीं है कि वह दण्डी हो जाय। वहाँ केवल अज्ञान दूर होता है, फल व्याप्ति नहीं होती। इसलिए, तत्त्वज्ञकी दृष्टिमें दूसरा कोई तत्त्वज्ञ नहीं होता। दूसरे तो सब स्वप्न पुरुष हैं।
#SwamiAkhandanandSaraswati #SadhakSutra
#AnandRassRatnakar #AnandVrindavanAshram
3 years ago | [YT] | 3
View 0 replies
Load more