स्वागत है आप सबका Being Shikshak पर🙏
अगर आपका सपना एक सरकारी शिक्षक (Government Teacher) बनने का है, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं।
Being shikshak platform आपके इस सपने को पूरा करने में आपकी पूर्णतः सहयोग करेंगे
🎯 हमारा फोकस:
✅ बिहार शिक्षक भर्ती (सम्पूर्ण तैयारी)
✅ Bihar STET & CTET
✅ सही रणनीति और मोटिवेशन
Don't forget to Subscribe & hit the bell icon!🔔
For sponsorship
anjaliranijha@gmail.com
Being shikshak
📢 TRE 4 के लिए आंदोलन किस दिन रखा जाए??
7 hours ago | [YT] | 11
View 5 replies
Being shikshak
इंतज़ार की दहलीज (TRE 4.0 के नाम)
किताबों के पन्ने अब सवाल पूछने लगे हैं,
घर के लोग भी अब हाल पूछने लगे हैं।
वो बेटियाँ जो रसोई और पढ़ाई साथ निभाती हैं,
हर बीतते दिन के साथ खुद को हारा हुआ पाती हैं।
सितंबर की तारीख जैसे उम्र पर एक वार है,
क्या व्यवस्था को पता भी है कि कितना इंतज़ार है?
कइयों की शादियाँ रुकी हैं, कइयों के अरमान ढल रहे,
एक अदद नौकरी के लिए जाने कितने सपने जल रहे।
TRE 1 और 2 की रफ़्तार अब कहाँ खो गई है?
क्या छात्रों की किस्मत फिर से कहीं सो गई है?
तैयारी में बीती रातें अब बोझ लगने लगी हैं,
उम्मीदें जो जिंदा थीं, अब बुझने लगी हैं।
माँ-बाप की आँखों में अब डर सा दिखाई देता है,
हर सन्नाटा विभाग की खामोशी की दुहाई देता है।
ज़रूरी है कि परीक्षा वक्त पर हो और जल्द हो,
ताकि इस मानसिक घुटन का भी कोई हल हो।
अब और सब्र मुमकिन नहीं, हम टूटने लगे हैं,
अपनों के साथ और खुद के सपने छूटने लगे हैं।
बस अब और न तरसाओ, ये भविष्य का सवाल है,
TRE 4.0 की देरी, एक छात्र का बुरा हाल है।
9 hours ago | [YT] | 51
View 15 replies
Being shikshak
BPSC ने 17 Feb को नया कैलेंडर जारी कर दिया है, जिसके अनुसार TRE 4 की परीक्षा अब सितंबर में होगी। हैरानी की बात यह है कि TRE 4 का अभी तक न तो फुल नोटिफिकेशन आया है और न ही फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हुई है, फिर भी परीक्षा को इतना लेट कर दिया गया कि अब पूरा 2026 इसी में निकल जाएगा।
जो छात्र पिछले 1-2 साल से TRE 4 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए परीक्षा का सितंबर में होना बेहद निराशाजनक है। खासतौर पर महिला अभ्यर्थियों (Girls Candidates) के लिए, जो पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच तैयारी करती हैं, उनके लिए अब और इंतजार करना बहुत मुश्किल हो गया है।
सवाल यह उठता है कि जब BPSC ने TRE 1 ,TRE 2 और TRE 3 की फॉर्म फिलिंग और परीक्षा इतनी तेजी से संपन्न कराई थी, तो फिर TRE 4 के मामले में इतनी देरी क्यों ??
18 hours ago | [YT] | 43
View 12 replies
Being shikshak
BPSC ने TRE-4 की परीक्षा तिथि सितंबर 2026 तक तय कर दी है, जबकि हम सभी अभ्यर्थी पिछले 2 वर्षों से इंतज़ार कर रहे हैं।
अब तक नोटिफिकेशन भी जारी नहीं किया गया है। यह अभ्यर्थियों के साथ स्पष्ट अन्याय है।
हमारी मुख्य मांगें:
1. TRE-4 का नोटिफिकेशन इसी महीने तुरंत जारी किया जाए
2. परीक्षा तिथि इतनी दूर न रखी जाए
3. भर्ती प्रक्रिया इसी वर्ष पूर्ण की जाए (जॉइनिंग तक)
वर्तमान में बजट सत्र 27 फरवरी तक चल रहा है। इसलिए यह सबसे उपयुक्त समय है कि हम अपनी आवाज़ सरकार तक पहुंचाएं।
मेरा मानना है कि 27 फरवरी से पहले, संभव हो तो 25 फरवरी को एक संगठित आंदोलन किया जाए। इस दिन मैट्रिक का अंतिम पेपर (ब्यूटीशियन) है, जिसमें अभ्यर्थियों की संख्या ना के बराबर होती है। हमारे आंदोलन से उनका कोई नुकसान नहीं होगा।
सभी साथियों से अपील है कि एकजुट होकर, शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से अपनी मांग उठाएं, ताकि हमारी बात विधानसभा में गूंज सके।
— कल दिलीप भैया VC में आएंगे, सभी बिंदुओं पर अंतिम निर्णय उन्हीं का होगा।
कल ही आंदोलन की तारीख घोषित की जाए।
बहुत हुआ खिलवाड़, अब अभ्यर्थियों की बारी है।
वीसी का समय 9:30 बजे रात्रि।
1 day ago | [YT] | 46
View 19 replies
Being shikshak
📢 BPSC Calendar में TRE 4 को mention किया गया है exam सितंबर में🙄
1 day ago (edited) | [YT] | 20
View 7 replies
Being shikshak
Q. BPSC TRE-4 में आप किस कक्षा में योग्य है?
5 days ago | [YT] | 20
View 8 replies
Being shikshak
Thankyou soo much Everyone 🙏🎊❤️🥳@beingshikshak06
5 days ago | [YT] | 25
View 8 replies
Being shikshak
Go and watch Full video👇
https://youtu.be/cXIgex20JCk?si=xt8fI...
6 days ago | [YT] | 12
View 1 reply
Being shikshak
📢आप अपने विचार comments में बताएं @beingshikshak06
6 days ago | [YT] | 23
View 2 replies
Being shikshak
Bpsc Tre4 का नोटिस जारी🎊🥳
6 days ago | [YT] | 39
View 3 replies
Load more